Create your Account
UP Accident : हाईवे पर डंपर-ऑटो की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल
UP Accident : शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली, जबकि चार अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। कांट-जलालाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में कुल सात लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतकों की पहचान रामक्षत्रिय (28), कल्लू (45) और उनकी पत्नी राबिया के रूप में हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal CM Oath: ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर, मां दुर्गा की प्रतिमा, झालमुड़ी का स्टॉल, सिंदूर खेला, पंडाल में 30 हजार कुर्सियां,शपथ ग्रहण समारोह के लिए बीजेपी की जोरदार तैयारी
- 2. Punjab News : राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर उठाया दलबदल का मुद्दा
- 3. Bihar: बिहार में निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों को लेकर बड़ा फैसला
- 4. Bihar News : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी-भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

