Breaking News
:

PBKS vs DC IPL: धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली की टक्कर, टॉस जीतकर दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

PBKS vs DC IPL

PBKS vs DC IPL: नई दिल्ली: IPL 2026 के 55वें मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर है।


मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम में पांच बदलाव किए गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने जानकारी दी कि लॉकी फर्ग्यूसन की जगह बेन ड्वार्शुइस को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।


बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही पिच धर्मशाला की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। आईपीएल 2023 के बाद से यहां पहली पारी का औसत स्कोर 209 रन रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने मैच के दौरान हल्की बारिश और ठंडे मौसम की संभावना जताई है, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।


हेड-टु-हेड में पंजाब आगे दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स:

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, बेन ड्वार्शुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।


दिल्ली कैपिटल्स:

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क। इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, त्रिपुराना विजय, पथुम निसांका, विपराज निगम।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us