Breaking News
:

PSEB 10th Result: पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर किया कमाल, 94.52% छात्र हुए पास

PSEB 10th Result

PSEB 10th Result: नई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (Punjab School Education Board) ने कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 94.52 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल रहे। बोर्ड द्वारा सोमवार दोपहर 12:30 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा में करीब 2.8 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परिणामों में फरीदकोट जिला सबसे आगे रहा, जबकि जैतो के सरस्वती स्कूल की छात्रा हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप कर राज्य का नाम रोशन किया।


लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.23 प्रतिशत दर्ज किया गया। ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का परिणाम 100 फीसदी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।


ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र पीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए होमपेज पर दिए गए “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।


पास होने के लिए जरूरी नियम

परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। छात्रों को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग पास होना होगा।


री-चेकिंग का मिलेगा मौका

जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए बोर्ड जल्द ही री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us