Create your Account
Karnataka: कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Karnataka: बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार में योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर का रविवार तड़के निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) में चल रहा था। अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि फेफड़ों के संक्रमण के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और रविवार सुबह 3:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Karnataka: डी. सुधाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वह चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।
Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डी. सुधाकर एक समर्पित जनप्रतिनिधि और मेहनती नेता थे। उन्होंने विधायक, जिला प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री के रूप में जनता की सेवा की। शिवकुमार ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope : सोमवार का दिन मेष समेत इन 4 राशि के लिए रहेगा विशेष, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. MP News : जबलपुर लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग, रिलायंस-ब्रिटानिया और डिलीवरी के गोदाम जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान
- 3. IPL 2026 Points Table : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को 77 रनों से हराया, टॉप-2 में की एंट्री; 3 टीमों को पछाड़ा
- 4. UP News : मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की जिंदा दबकर मौत, मची चीख-पुकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

