UP News: बेंगलुरु में CM योगी ने निवेशकों को यूपी में इन्वेस्ट करने किया आमंत्रित, कहा- नया उत्तर प्रदेश बन रहा है निवेश, नवाचार और उद्यमिता का केंद्र
UP News : बेंगलुरु : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बेंगलुरु दौरे पर रहे। यहां उन्होंने ‘Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026’ के अंतर्गत Industry Leaders’ Roadshow में भाग लिया और बैक-टू-बैक उच्चस्तरीय राउंड टेबल बैठकों की अध्यक्षता की।
UP News : निवेशकों को UP की विकास यात्रा से जोड़ा
सीएम योगी ने ‘UP’s Growth Journey: Rising FDIs’ विषय पर आयोजित बैठक में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म्स, पारदर्शी शासन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी दी।
UP News : IT, AI और GCCs पर फोकस
दूसरी बैठक में मुख्यमंत्री ने IT, ITeS, AI और Global Capability Centres (GCCs) क्षेत्र की कंपनियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के 3S Safety, Stability और Speed का मॉडल बनकर उभरा है।
UP News : आर्थिक प्रगति का दावा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाने में सफलता मिली है। आज यूपी भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और लगातार राजस्व अधिशेष राज्य बना हुआ है। उन्होंने निवेशकों को आश्वासन दिया कि डबल इंजन सरकार प्रत्येक निवेशक साथी को पूर्ण सुरक्षा और सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराएगी।

