Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिलेगी स्पेशल ड्रेसिंग रूम, ICC का खास नियम, जानिए वजह
Vaibhav Suryavanshi : दुबई/लंदन : टीम इंडिया के सबसे युवा खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर स्पेशल व्यवस्था मिलेगी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) और ICC के नियमों के कारण उन्हें टीम इंडिया के मुख्य ड्रेसिंग रूम में कपड़े बदलने की इजाजत नहीं होगी।
Vaibhav Suryavanshi : क्यों मिलेगा अलग स्पेशल रूम?
ICC और ECB का सख्त नियम है कि 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी वयस्क खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के हर वेन्यू पर अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा, जहां उनके माता-पिता भी मौजूद रहेंगे। वे मैच और टीम मीटिंग के दौरान ही मुख्य ड्रेसिंग रूम में जा सकेंगे।
Vaibhav Suryavanshi : परिवार के साथ रहेंगे वैभव पूरे दौरे के दौरान
वैभव को अपने परिवार के साथ ही होटल में रहना होगा। मुमकिन है कि वे एक ही कमरे में रहें। यह नियम इंग्लैंड में सख्ती से लागू किया जाता है। इससे पहले आर्सनल के मैक्स डोमैन को भी 16 साल होने तक अलग चेंजिंग रूम दिया जाता था।
Vaibhav Suryavanshi : सबसे कम उम्र में डेब्यू की उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। अगर वे डेब्यू करते हैं तो वह सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इंग्लैंड के कई दिग्गज खिलाड़ी भी वैभव के टैलेंट को देखने के लिए उत्सुक हैं। वैभव की मां की सलाह पर जर्सी नंबर 3 चुना गया है, जो उनके RR के 12 नंबर (1+2=3) से प्रेरित है।

