Bihar News : सम्राट चौधरी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना, मधुबनी समेत 5 जिलों में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी
Bihar News : पटना : बिहार सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इस निर्णय को राज्य में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के लिए नए अवसरों के रूप में देखा जा रहा है।
Bihar News : पटना, मधुबनी समेत 5 जिलों में स्थापित होंगी यूनिवर्सिटी
सरकार के फैसले के अनुसार बिहार के पांच जिलों में नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी, जिनमें पटना, मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद और सीवान शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों के शुरू होने से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों या दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Bihar News : कैबिनेट ने कई प्रस्तावों पर लगाई मुहर
बैठक में विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पटना में हिमालय यूनिवर्सिटी, मधुबनी में शांजा यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय, नवादा के अशोक नगर में एसए यूनिवर्सिटी तथा सीवान में एक अन्य निजी विश्वविद्यालय शामिल है। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और गुणवत्ता में सुधार होगा।
Bihar News : शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
राज्य सरकार का दावा है कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना से बिहार में उच्च शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर “शिक्षित बिहार और समृद्ध बिहार” के सपने को साकार किया जाए।
Bihar News : शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बिहार
मुख्यमंत्री ने इस फैसले को बिहार के शिक्षा ढांचे में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों के आने से न केवल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा बल्कि राज्य में निवेश और शैक्षणिक माहौल भी मजबूत होगा। सरकार का फोकस आने वाले समय में शिक्षा को और अधिक आधुनिक और रोजगारपरक बनाने पर रहेगा।

