Welcome To The Jungle : वेलकम टू द जंगल पर सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले 18 कट्स और कई सीन्स-डायलॉग्स में किया बदलाव
Welcome To The Jungle : मुंबई। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की सख्ती का शिकार हो गई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को पास करते हुए कुल 18 बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
Welcome To The Jungle : सेंसर बोर्ड ने चला दी कैंची
डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म को हरी झंडी तो मिल गई है, लेकिन इसके लिए फिल्म मेकर्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी। बोर्ड ने फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन्स और डायलॉग्स में बदलाव करने को कहा है। इन बदलावों के बाद फिल्म के कुछ हिस्से दर्शकों को काफी अलग दिख सकते हैं।
Welcome To The Jungle : दिशा पाटनी और जैकलीन के सीन पर आपत्ति
सेंसर बोर्ड की सबसे ज्यादा सख्ती अभिनेत्री दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के बिकिनी सीन को लेकर हुई है। बोर्ड ने इन बोल्ड दृश्यों को पूरी तरह हटाने या उनमें जरूरी संशोधन करने के आदेश दिए हैं। बोर्ड का मानना है कि फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों के लिए उपयुक्त बनाने के लिए ये बदलाव जरूरी थे।
Welcome To The Jungle : यूए 16 सर्टिफिकेट मिला
कई कट्स और संशोधनों के बाद CBFC ने फिल्म को यूए 16 सर्टिफिकेट दे दिया है। अब फिल्म मेकर्स इन बदलावों को लागू करके जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करने वाले हैं।

