Breaking News
:

FIFA World Cup 2026 : लियोनल मेसी ने क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ा, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 : डलास। फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप-जे मुकाबले में मेसी ने शानदार गोल कर विश्व कप इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।


FIFA World Cup 2026 : क्लोज का रिकॉर्ड तोड़ा

मेसी ने अपना 17वां विश्व कप गोल कर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब मेसी विश्व कप के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्लोज दूसरे और ब्राजील के रोनाल्डो (15 गोल) तीसरे स्थान पर हैं। यह मेसी का 2026 विश्व कप में चौथा गोल है।


FIFA World Cup 2026 : 39वें जन्मदिन से पहले कमाल

अपने 39वें जन्मदिन से महज दो दिन पहले मेसी ने यह उपलब्धि हासिल की। वे फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जैरजिन्हो के बाद लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। मैच में मेसी ने पहले पेनाल्टी चूक दी थी, लेकिन बाद में थियागो अल्माडा के पास पर शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई।


FIFA World Cup 2026 : मैच में अर्जेंटीना की मजबूत शुरुआत

हाफ टाइम तक अर्जेंटीना 1-0 से आगे है। मेसी के गोल ने टीम को मैच पर नियंत्रण दिला दिया। ऑस्ट्रिया ने बीच-बीच में दबाव बनाया, लेकिन मेसी की मौजूदगी अर्जेंटीना के लिए बड़ी ताकत साबित हो रही है। मेसी के इस रिकॉर्ड ने पूरे फुटबॉल जगत को हैरान कर दिया है। 39 साल की उम्र में भी ‘मैजिक मेसी’ का जलवा बरकरार है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us