Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP Police Encounter : दरोगा हत्याकांड का आरोपी का हुआ अंत, एक लाख का इनामी ललन सिंह एनकाउंटर में मारा गया
- Rohit banchhor
- 22 Jun, 2026
ललन सिंह पर कई संगीन अपराध दर्ज थे और वह वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
UP Police Encounter : सहारनपुर/वाराणसी। पूर्वांचल और बिहार में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन का आखिरकार पुलिस ने अंत कर दिया। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को सहारनपुर में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। ललन सिंह पर कई संगीन अपराध दर्ज थे और वह वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आधी रात को सरसावा-नकुड़ मार्ग पर संदिग्धों की तलाश के दौरान पुलिस टीम का सामना ललन सिंह और उसके साथी से हुआ। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरोगा की हत्या कर लूटी थी सर्विस रिवॉल्वर-
ललन सिंह का नाम पहली बार बड़े स्तर पर तब चर्चा में आया था, जब उसने 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक पुलिस दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह दरोगा की सरकारी रिवॉल्वर भी लूटकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद से वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।
हत्या, डकैती और लूट का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड-
बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला ललन सिंह अपने गिरोह के साथ कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा। उस पर दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप थे।
पुलिस को लंबे समय से थी तलाश-
वाराणसी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। नवंबर 2022 में चंदौली में हुई लूट और गोलीबारी की घटना में भी उसका नाम सामने आया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था।
साथी फरार, कई राज खुलने की उम्मीद-
मुठभेड़ के दौरान ललन सिंह का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में अभियान चला रही है। अधिकारियों का मानना है कि फरार साथी की गिरफ्तारी से गिरोह के नेटवर्क और कई पुराने मामलों के खुलासे हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: कोरबा के ट्राइबल विभाग में 4.95 करोड़ गबन मामले की जनहित याचिका खारिज,हाईकोर्ट ने कहा-जांच में हस्तक्षेप उचित नहीं
- 2. CG PSC Scam: सीजी पीएससी के पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां सीबीआई की दबिश
- 3. Pizza Hut: 23 हजार करोड़ रुपये में बिकेगा Pizza Hut, जानिए Yum Brands ने क्यों लिया ये फैसला
- 4. CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

