Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Shiv Sena (UBT) Crisis : उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, सांसद ओमराजे निंबालकर ने शिंदे गुट में जाने का किया ऐलान
मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है। धराशिव लोकसभा सांसद ओमराजे निंबालकर ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इस घटना को उद्धव ठाकरे गुट के खिलाफ ‘ऑपरेशन टाइगर’ की नई शुरुआत माना जा रहा है।
फडणवीस और शिंदे की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा, “ऑपरेशन सफल रहा है, अब पेशेंट की रिपोर्ट आ जाएगी।” वहीं उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “हम कोई ऑपरेशन अधूरा नहीं छोड़ते।”
कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया बड़ा बयान
रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में ओमराजे निंबालकर ने एकनाथ शिंदे की सराहना की और कहा कि सत्ता में रहकर ही जनहित के काम किए जा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने फैसले का समर्थन करने की अपील की। बैठक का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सत्ता के साथ रहने की जरूरत बताई
निंबालकर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन और संसाधनों की जरूरत होती है, जिसके लिए सत्ता पक्ष के साथ तालमेल बनाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव नतीजों के तुरंत बाद उन्होंने यह कदम नहीं उठाया, बल्कि लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : 2.60 करोड़ की गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- 2. IND vs AFG : रोहित की वापसी, कोहली-हार्दिक बाहर; धर्मशाला ODI में देखें भारत की संभावित प्लेइंग XI
- 3. Strait Of Hormuz: होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय झंडे वाले 3 जहाज, 90 से अधिक नाविक जल्द पहुंचेंगे भारत
- 4. CG News : कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में समाया डंपर, ऑपरेटर की मौत के बाद काम ठप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

