Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Crime : खून के रिश्ते हुए तार-तार, दो छोटे भाइयों ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
CG Crime : लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो छोटे भाइयों ने मिलकर अपने ही बड़े भाई की ईंट और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम अलगा के बेंदोपानी निवासी 32 वर्षीय पांडे कोरवा और उसके दोनों छोटे भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद और रंजिश चली आ रही थी। 20 जून की दोपहर एक बार फिर किसी बात को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
आरोप है कि 25 वर्षीय सरवन कोरवा और उसके नाबालिग भाई ने पहले पांडे कोरवा के साथ मारपीट की। इसके बाद ईंट और पत्थरों से उसके सिर और कनपटी पर लगातार वार किए। गंभीर चोट लगने से पांडे कोरवा मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बड़े भाई के साथ लंबे समय से विवाद और मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने हत्या की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। वयस्क आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 75,500 के पार; निवेशकों को बड़ी राहत
- 2. PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले पीएम बने मोदी, नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
- 3. CG News : चरित्र शंका में पत्नी का मुंडन कर पिलाया था पेशाब, आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे
- 4. Khan Sir: फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

