Breaking News
:

UP News : अयोध्या में वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण : CM योगी ने शौर्य को किया नमन, वीरांगनाओं को बताया राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी प्रेरणा

UP News

UP News : अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का लोकार्पण किया और वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।


UP News : राष्ट्रनायकों के सम्मान को बताया राष्ट्रभक्ति का आधार

सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्रनायकों, वीरों और वीरांगनाओं के प्रति सम्मान राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई लोधी, झलकारी बाई और ऊदा देवी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।


UP News : 378 करोड़ की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री ने अयोध्या को 378 करोड़ रुपये की लागत वाले राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।


UP News : वीरांगनाओं के नाम पर बटालियनों का गठन

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (PAC) की तीन नई बटालियनों का गठन वीरांगना अवंतीबाई लोधी, वीरांगना झलकारी बाई कोरी और वीरांगना ऊदा देवी पासी के नाम पर किया है। इन बटालियनों में केवल महिलाओं की भर्ती होगी, जो महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रसेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us