Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : सब्जी लेने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर गिरा बिजली का खंभा, मौके पर हुई मौत
CG News : बलौदा बाजार। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। बाजार में रोजमर्रा की जरूरत का सामान लेने पहुंची एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उस समय मौत हो गई, जब अचानक एक बिजली का खंभा उसके ऊपर आ गिरा। हादसा इतना भयावह था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतिका की पहचान पूर्णिमा वर्मा के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, वह बाजार में सब्जी खरीदने पहुंची थीं। इसी दौरान पास में चल रहे कार्य के बीच अचानक बिजली का खंभा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के समीप पेड़ कटाई का कार्य चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बिजली का खंभा गिरा और महिला उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar: महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती में हुए शामिल
- 2. CG Assembly Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक, अधिसूचना जारी
- 3. Bengal Bullet Train: केंद्र ने बंगाल के लिए बनाई बड़ी योजना, दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव
- 4. S-400 Air Defense System: रूस से भारत पहुंचा चौथा S-400 सिस्टम, ऑपरेशन सिंदूर में डकार गया था पाकिस्तानी मिसाइल, दुश्मन को 400 KM दूर से कर देता है नेस्तनाबूद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

