Breaking News
:

UP Accident : बाइक सवार दंपति खड़ी बस में जा घुसे, दोनों की हुई मौत

UP Accident

हादसा इतना भयावह था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

UP Accident : बलिया। एक पल की चूक ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। बलिया जिले में रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी बस से बाइक की भीषण टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पातेपुर पैकौली निवासी विनोद कुमार 35 वर्ष अपनी पत्नी मुन्नी देवी 30 वर्ष का इलाज कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बस के पीछे जा भिड़ी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।


घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us