Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : ललितपुर में बनेगा यूपी का पहला फार्मा पार्क, CM योगी ने दी हजारों युवाओं को रोजगार की सौगात
ललितपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ललितपुर पहुंचे और जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क विकसित करने की घोषणा की। इस पार्क के बनने से स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
1766 करोड़ की 221 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुवन मंदिर मैदान में राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित 1766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने ललितपुर की वर्षों तक उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
फार्मा पार्क से होगा औद्योगिक विकास
सीएम योगी ने बताया कि ललितपुर में 1500 एकड़ क्षेत्र में फार्मा पार्क विकसित किया जाएगा। यह पार्क न सिर्फ औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देगा बल्कि हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ललितपुर अब नवाचार और विकास का केंद्र बन रहा है।
बुंदेलखंड के समग्र विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर घर जल योजना, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र को नई गति मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बिना गारंटी के वित्तीय सहायता दी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Sunday Horoscope: रविवार को वृषभ राशि में चंद्रमा का बड़ा गोचर, इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. Men Under-18 Asia Cup: भारत बना अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियन, जापान को 4-1 से हरा कर जीता गोल्ड
- 3. CG Weather News : दो दिन तक गरज-चमक और तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
- 4. GTA 6: इस दिन रिलीज होगी GTA 6, लॉन्च के बाद भी मिलेंगे अपडेट, सीईओ जेलनिक का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

