Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
UP News : 12 हजार की रिश्वत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, जमीन नापने के नाम पर कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
UP News : सुलतानपुर। जमीन की पैमाइश कराने आए एक व्यक्ति से रिश्वत मांगना कानूनगो को भारी पड़ गया। लम्भुआ तहसील में तैनात कानूनगो राजित राम शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एक फरियादी अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए कानूनगो के पास पहुंचा था। आरोप है कि काम करने के बदले कानूनगो ने 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शुरुआत में पीड़ित ने पैसे देने से इनकार किया, लेकिन बार-बार दबाव बनाने पर सौदा 12 हजार रुपये में तय हो गया।
फरियादी ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप बिछाया और पीड़ित को चिन्हित नोट देकर भेजा।
जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाए बैठे एंटी करप्शन अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।
पहले भी लग चुका है रिश्वतखोरी का दाग-
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार कानूनगो का नाम पहले भी रिश्वतखोरी के एक मामले में सामने आ चुका है। ऐसे में दोबारा गिरफ्तारी ने विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. iran-strikes-us-naval-base: अमेरिकी नेवी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, MQ-9 ड्रोन तबाह; जॉर्डन में भी बमबारी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा सैन्य तनाव
- 2. India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक कल, मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, 23 विपक्षी दल तय करेंगे रणनीति
- 3. CG Crime : बंद घर को बनाया निशाना, चोरी का माल गलाकर बनाया सोने का बिस्किट, तीन आरोपी गिरफ्तार
- 4. IND vs AFG 3rd ODI : तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेंगी गेंदबाजी; टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

