Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
IND vs AFG 3rd ODI : तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत करेंगी गेंदबाजी; टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव
IND vs AFG 3rd ODI : चेन्नई। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम को टॉस की किस्मत ने साथ दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
IND vs AFG 3rd ODI : अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी
टॉस जीतने के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि विकेट सूखा और सख्त नजर आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अच्छी शुरुआत कर पाएगी। अफगानिस्तान ने पिछले दो मैचों में हुई गलतियों से सबक लेते हुए आज बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प किया है।
IND vs AFG 3rd ODI : भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव
भारत की टीम इस मैच में तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। हर्ष दुबे को कुलदीप यादव की जगह, नीतीश कुमार रेड्डी को केएल राहुल की जगह और प्रसिद्ध कृष्णा को अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है। कप्तान शुभमन गिल की नजर अब सीरीज को क्लीन स्वीप के साथ खत्म करने पर होगी।
IND vs AFG 3rd ODI : अफगानिस्तान में 4 बदलाव
अफगानिस्तान की टीम इस मैच में चार बदलाव के साथ आई है। मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान और फरीद अहमद मलिक को टीम में जगह मिली है।
IND vs AFG 3rd ODI : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के करें भस्म आरती श्रृंगार दर्शन, देखिए लाइव
- 2. CG News : नाकेबंदी देख तस्करों के छूटे पसीने, दो कारें छोड़कर भागे बदमाश, 565 किलो गांजा बरामद
- 3. CG Assembly Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13-17 जुलाई तक, अधिसूचना जारी
- 4. Breaking : होर्मुज के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

