Breaking News
:

CG News : कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, 170 फीट गहरी खाई में समाया डंपर, ऑपरेटर की मौत के बाद काम ठप

CG News

कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

CG News : कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में रविवार को हुए भीषण हादसे ने खदान क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। डंपिंग कार्य के दौरान 60 टन क्षमता का एक भारी डंपर अनियंत्रित होकर करीब 170 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर ऑपरेटर सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद खदान क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।


जानकारी के मुताबिक, खोडरी फेस में ओवर बर्डन (मिट्टी) डंपिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डंपर अचानक पीछे की ओर फिसलने लगा और देखते ही देखते डंपिंग यार्ड से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल, एंबुलेंस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ऑपरेटर को बचाया नहीं जा सका।


हादसे के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। श्रमिकों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि डंपिंग यार्ड में बनाए गए रैंप और सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे भारी वाहनों के संचालन में हमेशा खतरा बना रहता है।


घटना के विरोध में एसईसीएल के नियमित कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 150 विभागीय कर्मचारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं, जिसके कारण ओवर बर्डन हटाने का कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि उत्पादन पूरी तरह प्रभावित न हो, इसके लिए कुछ कार्य ठेका कंपनियों के कर्मचारियों से कराया जा रहा है।


फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us