Breaking News
:

CG News: अमाली में प्रस्तावित कोल वाशरी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, बाउंसर बुलाने से भड़का आक्रोश, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

CG News, Kota Assembly Constituency, Amali Gram Panchayat, Ms Viraj Earth Fusion Private Limited, Coal Washery, Public Hearing

CG News: कोटा/अमाली। कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना के संबंध में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकस्वर में विरोध दर्ज कराया।

CG News: कोटा/अमाली। कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित कोल वाशरी परियोजना के संबंध में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकस्वर में विरोध दर्ज कराया। जनसुनवाई में अमाली, बिलीबंद, खुरदुर, नवागांव और सलका सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।


CG News: ग्राम पंचायत अमाली के सरपंच मोनू सिंह, उपसरपंच श्याम यादव तथा पंचों ने भी परियोजना का विरोध करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। ग्रामीणों का कहना था कि कोल वाशरी शुरू होने से क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।


CG News: पेसा एक्ट लागू होने के बाद ग्राम सभा की सहमति जरूरी: संदीप शुक्ला


पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने जनसुनवाई प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने जनसुनवाई का आयोजन परियोजना की निजी भूमि पर कराया, जबकि इसे किसी शासकीय स्थल पर आयोजित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कोल वाशरी के निकट शासकीय महाविद्यालय संचालित है तथा अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र भी समीप स्थित है। साथ ही पेसा एक्ट लागू होने के बाद ग्राम सभा की सहमति आवश्यक है, जो इस मामले में नहीं ली गई है।


CG News: बाउंसर के रूप में बाहरी लोगों को शामिल किया


CG News: शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि जनसुनवाई के दौरान प्रस्तावित कोल वाशरी कंपनी के द्वारा बाउंसर के रूप में बाहरी लोगों को शामिल किया गया, जबकि नियमानुसार केवल प्रभावित क्षेत्र के निवासियों की सहमति या असहमति को महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के पहचान पत्रों की जांच की गई, जबकि बाहरी लोगों को प्रवेश दिया गया।


CG News: ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जनसुनवाई के दौरान कोल वाशरी परियोजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए इसे क्षेत्र के हितों के विपरीत बताया। पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि व्यापक जनविरोध के बावजूद परियोजना को मंजूरी दी जाती है, तो इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।


CG News: विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य रजनी मरकाम, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी प्रभु जगत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, संतोष गुप्ता, कुलवंत सिंह, अफजल खान, कमलू कश्यप, पार्षद कान्हा गुप्ता, एनएसयूआई सचिव लकी मिश्रा, पूर्व सरपंच कपूर भानु, पूर्व सरपंच सूर्यभान तंवर, हैप्पी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह, पूर्व अध्यक्ष माया मिश्रा, आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us