Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Big Accident : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, सड़क पर बिखरीं लाशें, कई घायल
Big Accident : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार कई मजदूर सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेमनी खुर्द क्षेत्र के मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Men Under-18 Asia Cup: भारत बना अंडर-18 एशिया कप हॉकी चैंपियन, जापान को 4-1 से हरा कर जीता गोल्ड
- 2. RRB NTPC UG का एडमिट कार्ड जारी: 13 जून की परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- 3. Khan Institute: खान इंस्टीट्यूट हमले मामले में रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर
- 4. President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदिवासी छात्रों से किया संवाद, शिक्षा और सशक्तिकरण पर दिया जोर, बोलीं - प्रतिभा की कमी नहीं बस तलाशने-तराशने की जरूरत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

