Breaking News
:

MP News : 15 महीने पहले बंधे थे शादी के बंधन में, अब एक साथ फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी की लाशें

MP News

पति-पत्नी के शव घर की पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

MP News : ग्वालियर। ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज 15 महीने बाद एक दंपत्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी के शव घर की पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे में फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।


मृतकों की पहचान विनोद प्रजापति और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों एक दिन पहले ही रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह से लौटे थे। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। विनोद के माता-पिता भिंड जिले में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए हुए थे।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस कमरे में दोनों के शव मिले, वहां टूटा हुआ मोबाइल फोन, खाने की थाली और बिखरा हुआ सामान भी बरामद हुआ है, जिससे घटना से पहले किसी तनाव या झगड़े की आशंका जताई जा रही है।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अब मृतक दंपत्ति के मोबाइल फोन का डेटा खंगालने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us