Breaking News
:

Raipur City News : बच्ची के गले से अज्ञात महिला ने उड़ाई सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Raipur City News

भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला बच्ची के गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गई।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के सबसे व्यस्त बाजारों में शुमार गोलबाजार में एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार पहुंची एक महिला मीडियाकर्मी की मासूम बच्ची को शातिर चोर ने निशाना बना लिया। भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिला बच्ची के गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गई।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पति और बच्ची के साथ गोलबाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ के बीच एक महिला उनके करीब पहुंची और बेहद सफाई से बच्ची के गले में पहनी सोने की चेन निकाल ली। घटना का पता तब चला जब परिवार ने बच्ची के गले में चेन गायब देखी।


बताया जा रहा है कि चोरी हुई चेन का वजन करीब एक तोला था, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। घटना के बाद परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी महिला का कोई पता नहीं चल सका।


घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर चौंकाने वाले दृश्य सामने आए। फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us