Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Raipur City Crime : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हत्या, पहचान छिपाने युवक का चेहरा पत्थर से कुचला, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 22 Jun, 2026
मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर की डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में बीती रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसके चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात इतनी नृशंस थी कि मृतक का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 11ः30 बजे के बाद सामने आई। रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण परियोजना के तहत डंप किए जा रहे मलबे के बीच स्थित एक सुनसान इलाके में युवक का शव पड़ा मिला। सबसे पहले ठेकेदार के कार्यालय के एक कर्मचारी ने शव को देखा और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले।
पुलिस को एक बड़ा पत्थर भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हमलावरों ने युवक को पहले काबू किया और फिर सिर व चेहरे पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर बुलाया गया। एडीसीपी गौरव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके दाहिने हाथ पर गोदना (टैटू) में आरके सारथी लिखा हुआ मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिवार तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Operation Tiger शुरु, उद्धव ठाकरे के 6 सांसद दिल्ली पहुंचे, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद,पाला बदलने वालों की लिस्ट आई सामने
- 2. Governor Ramen Deka: लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत
- 3. CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद
- 4. CG Bharatmala Compensation Scam: भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार, ईडी की रिमांड पर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

