Create your Account
CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद
- Rohit banchhor
- 06 Jun, 2026
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया है।
CG Crime : कोरिया। जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मास्टर चाबी के सहारे वाहनों पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, गिरोह लंबे समय से कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा सहित आसपास के जिलों में सक्रिय था। आरोपी सुनसान स्थानों और सार्वजनिक जगहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के लिए वे विशेष रूप से तैयार की गई मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे, जिससे वाहन का लॉक आसानी से खुल जाता था और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दे दिया जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन सूर्यकांत राजवाड़े कर रहा था, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसकी निशानदेही पर अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान चोरी के कई मामलों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए सभी वाहन सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG: प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर मिले पूर्ण पेंशन - याचिकाकर्ताओ ने डीपीआई का किया घेराव
- 2. Monsoon 2026: इंतजार खत्म...अगले 20 घंटे में केरल पहुंचेगा मानसून, 4 जून से तटीय इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
- 3. Huawei Nova 16 Series लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस, मिलेंगे और भी कई दमदार फीचर्स, जानें इसकी कीमत
- 4. Raipur News: पत्रकारिता विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को लेकर ABVP का कल जोरदार प्रदर्शन, पढ़े पूरी खबर....
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

