Create your Account
Haridwar-Dehradun Highway: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर यात्री बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar-Dehradun Highway: नई दिल्ली: हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सर्वानंद घाट के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।
समय रहते यात्रियों को निकाला गया
बस में राजस्थान के कोटा से आए करीब 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
डीजल लीकेज को माना जा रहा कारण
प्रारंभिक जांच में बस में डीजल लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : दिनदहाड़े गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम
- 2. CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- 3. CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता, इन्हें मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, एफपीआई बिकवाली का दबाव बरकरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

