Breaking News
:

Gujarat: गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ तेज, 501 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

Gujarat

Gujarat: गाँधी नगर: गुजरात पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को और तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए 501 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, जिसमें संदिग्ध आवासीय इलाकों, मजदूर बस्तियों और अन्य चिन्हित स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया गया।


अभियान में जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त टीमें शामिल रहीं। शुरुआती जांच के दौरान हजारों लोगों का सत्यापन किया गया, जिसके बाद सैकड़ों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री हर्ष सांघवीने कहा कि यह पूरी तरह खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान है, जिसका उद्देश्य बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की पहचान करना और उनकी मदद करने वाले नेटवर्क का पता लगाना है।


जांच के दौरान कुछ मामलों में फर्जी या संदिग्ध आधार दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका भी सामने आई है। पुलिस अब उन लोगों और गिरोहों की भी जांच कर रही है, जो कथित तौर पर अवैध प्रवासियों को आवास, रोजगार और दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद कर रहे थे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us