Breaking News
:

India US Trade Deal: भारत ने सालों तक हमारा फायदा उठाया, अब हम उनसे खूब पैसा कमा रहे हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

India US Trade Deal

India US Trade Deal: वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता (ट्रेड डील) हो सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया।


भारत पर लगाए ज्यादा टैरिफ लगाने के आरोप

व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत ने कई सालों तक अमेरिका पर भारी टैरिफ लगाए और अमेरिकी कंपनियों को ज्यादा फायदा नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारत को दोष नहीं देता, बल्कि अपने लोगों को दोष देता हूं क्योंकि उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनने दी। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अब हालात बदल गए हैं और अमेरिका भारत के साथ व्यापार से अच्छा पैसा कमा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं और दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है।


नए टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका

इस बीच अमेरिका कई देशों से आने वाले सामान पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्ताव के मुताबिक कुछ देशों पर 10 फीसदी और कुछ पर 12.5 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाया जा सकता है। अमेरिका का दावा है कि इन देशों से आने वाले कुछ उत्पादों के निर्माण में जबरन मजदूरी का इस्तेमाल होता है।


भारत समेत 54 देश सूची में

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने 54 देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि इन देशों में जबरन मजदूरी से बने सामानों पर रोक लगाने वाले नियमों को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है।


व्यापारिक रिश्तों पर रहेगी नजर

ट्रंप के बयान और नए टैरिफ प्रस्ताव के बाद भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us