Create your Account
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला, मुख्य आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
NEET-UG 2026: नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ा दी है। हिरासत अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उसे फिलहाल जेल में ही रखने का आदेश दिया।
मनीषा वाघमारे की जमानत पर फैसला सुरक्षित
मामले की दूसरी आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने इस मामले में अपना फैसला 9 जून के लिए सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए वाघमारे को पूरे मामले की महत्वपूर्ण साजिशकर्ता बताया है।
सीबीआई ने लगाए गंभीर आरोप
सीबीआई के अनुसार, मनीषा वाघमारे ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लीक हुआ प्रश्नपत्र हासिल किया और उसे आगे पहुंचाने में भूमिका निभाई। जांच एजेंसी का दावा है कि बैंक रिकॉर्ड और छात्रों के बयान वित्तीय लेन-देन और पेपर लीक नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।
बचाव पक्ष ने आरोपों को बताया गलत
वाघमारे के वकील ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह एक शैक्षणिक सलाहकार हैं और उनकी आय वैध स्रोतों से होती है। बचाव पक्ष ने उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का भी हवाला दिया।
21 जून को होगी पुनर्परीक्षा
गौरतलब है कि पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : सट्टे के सरगना पर पुलिस का शिकंजा, जेल पहुंचा फिर कोर्ट से मिली राहत
- 2. तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं, 7 को बैठक
- 3. MP Accident : तीन दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 6 घायल
- 4. Bihar: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती, लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी हटी, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

