Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Weather News : मानसून की चाल सुस्त, गर्मी का सितम बरकरार, प्रदेश में 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
- Rohit banchhor
- 22 Jun, 2026
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। आमतौर पर इस समय तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यही वजह है कि बारिश की गतिविधियां सीमित हैं और कई क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
जून के 21 दिन गुजर जाने के बावजूद प्रदेश में औसतन केवल 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। अभी तक किसी भी जिले में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष 21 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर चुका था, जबकि इस बार इसकी पहुंच बस्तर संभाग के सभी हिस्सों तक भी नहीं हो पाई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।
रविवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में बादल और बारिश के आसार-
राजधानी रायपुर में सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इन जिलों में यलो अलर्ट-
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जोगीसार में पागल कुत्ते का कहर, बच्चों समेत 6 लोगों पर किया हमला, गांव में दहशत
- 2. Social Media Ban in Britain: ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री स्टार्मर ?
- 3. Bangladesh : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय का बड़ा प्रदर्शन : ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, राम मूर्ति निर्माण पर उठा विवाद
- 4. MP News : घर में फंदे पर मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

