Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : घर में फंदे पर मिली 12वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस
MP News : नरसिंहपुर। शहर के सदर शास्त्री वार्ड में एक 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। छात्रा अपने घर में फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक छात्रा ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। यही वजह है कि इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab: गुरदासपुर के निजी अस्पताल में धमाका, पुलिस ने शुरू की जांच
- 2. MP News: बाल-बाल बचे कांग्रेस विधायक योगेंद्र बाबा, दीवार से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची जान
- 3. Gold and Silver Prices: सोना ₹6400 टूटा, चांदी ₹14000 से ज्यादा सस्ती हुई, जानें सर्राफा बाजार का हाल
- 4. CG News : बाजार में खरीदारी कर रहे थे लोग, तभी मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत, 10 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

