Breaking News
:

Raipur City Crime : WRS मैदान में कत्ल की गुत्थी सुलझी, नशे में हुए विवाद ने ली युवक की जान, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Raipur City Crime

पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डब्ल्यूआरएस (WRS) कॉलोनी मैदान में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात की पूरी कहानी सामने ला दी है।


पुलिस जांच में सामने आया कि 21 और 22 जून की दरमियानी रात मैदान में मौजूद तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी शराब के नशे में थे। इसी दौरान उनकी मृतक युवक से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया और दोनों आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us