Breaking News
:

Actress Samantha: मैटरनिटी ब्रेक पर जाएंगी सामंथा, घर गूंजेगी किलकारी, वायरल वीडियो ने फैंस के बीच बटोरी सुर्खियां

Actress Samantha

Actress Samantha: मुंबई: अभिनेत्री सामंथा को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। अब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसी बात कही, जिसके बाद उनके मां बनने की खबरों को और बल मिला। उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के थैंक्स मीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में कही यह बात

वायरल वीडियो में सामंथा कहती नजर आ रही हैं कि वह मैटरनिटी के लिए कुछ समय का छोटा ब्रेक लेने जा रही हैं। यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

 


पिछले साल की थी शादी

सामंथा ने अपने पहले विवाह के समाप्त होने के बाद पिछले वर्ष फिल्म निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी की थी। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। शादी के बाद से यह जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब उनके परिवार में नए सदस्य के आने की खबरों से फैंस उत्साहित हैं।


बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन

इस बीच सामंथा की हालिया फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कारोबार किया है और इसका कुल कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में सामंथा के एक्शन और अभिनय की भी काफी सराहना की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us