IND vs IRE : बेलफास्ट में आज भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मुकाबला, मैच में बारिश का साया; जानें पिच रिपोर्ट और स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग
India vs Ireland 1st T20I : बेलफास्ट : भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 5:30 बजे होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करेगी।
India vs Ireland 1st T20I : पिच रिपोर्ट
क्रिकबज के अनुसार, मैच से दो दिन पहले पिच हरी नजर आ रही है। बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी दिक्कत हो सकती है, खासकर जब मैदान पर बादल छाए रहें। बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है। लोकल समयानुसार दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच तेज बारिश के आसार हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। यह मैदान चेजिंग के लिए जाना जाता है और यहां अब तक 200 रनों का स्कोर नहीं बना है।
India vs Ireland 1st T20I : हेड टू हेड
भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 8 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने सभी मुकाबले जीते हैं। आयरलैंड अभी भी भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश में है। आज भी टीम इंडिया प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
India vs Ireland 1st T20I : टीम इंडिया में नई शुरुआत
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत खेलते नजर आएगा। आउट ऑफ फॉर्म सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर रखा गया है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें हैं। अगर उन्होंने डेब्यू किया तो वह सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय बन जाएंगे।
India vs Ireland 1st T20I : दोनों टीमों की स्क्वॉड
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव।
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन कैलिट्ज़, मैथ्यू हम्फ्रीज़, रूबेन विल्सन, गेविन होए, जय मूंद्रा, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू होलार्ड।
लाइव एक्शन का समय: शाम 6.00 बजे (IST), लाइव टेलीकास्ट चैनल: सोनी स्पोर्ट्स, लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी लिव ऐप

