Breaking News
:

Fifa World Cup 2026:फीफा वर्ल्ड कप में महा-उलटफेर! इक्वाडोर ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को चटाई धूल

Fifa World Cup 2026, Sports News, Ecuador , Germany, knock out

Fifa World Cup 2026: फिलाडेल्फिया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ई मुकाबले में इक्वाडोर ने टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से शिकस्त दे दी।

 Fifa World Cup 2026: फिलाडेल्फिया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ई मुकाबले में इक्वाडोर ने टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से शिकस्त दे दी। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी की और जीत के साथ राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली।


Fifa World Cup 2026: मुकाबले की शुरुआत जर्मनी के लिए शानदार रही। मैच के दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने फ्लोरियन विर्ट्ज के सटीक पास पर पेनल्टी एरिया के अंदर से दमदार शॉट लगाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद जर्मनी ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन इक्वाडोर ने जल्द ही मुकाबले में वापसी कर ली।


Fifa World Cup 2026: मैच के नौवें मिनट में नीलसन एंगुलो ने लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका।


Fifa World Cup 2026: दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने अधिक आक्रामक रणनीति अपनाई और जर्मन रक्षा पंक्ति पर लगातार दबाव बनाया। इसका फायदा उसे 77वें मिनट में मिला, जब गोंजालो प्लाटा ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर लगाकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यह गोल निर्णायक साबित हुआ।


Fifa World Cup 2026: अंतिम मिनटों में जर्मनी ने बराबरी का गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन इक्वाडोर के मजबूत डिफेंस ने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-1 ही रहा और इक्वाडोर ने विश्व कप 2026 की अपनी सबसे यादगार जीतों में से एक दर्ज कर ली।


Fifa World Cup 2026: इस जीत के साथ इक्वाडोर ने नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर लिया। वहीं जर्मनी को हार का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन टीम पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और ग्रुप ई में शीर्ष स्थान पर रही। हालांकि, इस अप्रत्याशित हार से टीम के आत्मविश्वास पर कुछ असर पड़ सकता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us