Create your Account
CG Breaking : IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर के नए IG, आदेश जारी
CG Breaking : रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 2004 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
CG Breaking : PHQ से सीधे बस्तर की कमान
बद्रीनारायण मीणा इससे पहले पुलिस मुख्यालय में ही आईजी पद पर तैनात थे। अब उन्हें नक्सल प्रभावित बस्तर रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सुंदरराज पी का स्थान लिया है, जिन्हें लगभग पांच वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद प्रतिनियुक्ति पर NIA (National Investigation Agency) में आईजी बनाकर भेजा गया है।
CG Breaking : जिले की नई कमान
बस्तर रेंज नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता है। बद्रीनारायण मीणा की नियुक्ति को इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। नए IG जल्द ही अपने नए पदभार पर कार्यभार संभालेंगे।

Related Posts
More News:
- 1. CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ आउट, ICAI ने जारी किया परिणाम, नूर सिंगला बनें ऑल इंडिया टॉपर
- 2. MP News : सजायाफ्ता कैदी पुलिस को दिया चकमा, अस्पताल की खिड़की से कूदकर हुआ फरार
- 3. CG News : करोड़ों की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए पूर्व चीफ इंजीनियर, EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड मंजूर
- 4. CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की गांजा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

