Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की गांजा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार
CG Crime : सक्ती। जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.45 करोड़ बताई जा रही है। वहीं परिवहन में इस्तेमाल किए गए टाटा सिग्ना ट्रेलर की कीमत लगभग 40 लाख आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य करीब 1.85 करोड़ पहुंच गया है।
मामले में राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र निवासी अर्पित सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक नाबालिग की संलिप्तता का भी उल्लेख किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 26 घंटे तक लगातार चेकिंग और बैरिकेडिंग अभियान चलाया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से राजस्थान की ओर एक ट्रेलर में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई और टाटा सिग्ना ट्रेलर क्रमांक आरजे 09 जीसी 5216 को रोककर जांच की गई।
तलाशी के दौरान ट्रेलर में रखी 8 प्लास्टिक बोरियों से कुल 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 5 किलोग्राम था। पुलिस जांच में कुल 208.965 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Khan Sir Surrender Patna Civil Court: सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचें खान सर, पुलिस तैनात
- 2. CG News : मोदी सरकार के 12 साल नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल : साय, एनडीए शासित राज्यों की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- 3. Shivaji Maharaj Statue in Israel: इस्राइल में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, वाणिज्य दूतावास का एलान, महाराष्ट्र सरकार से मांगा सहयोग
- 4. CG News: धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री साय के भगीरथ प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

