Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : रील का जुनून बना मौत की वजह, मोबाइल कैमरे में कैद हुआ नवविवाहिता का आखिरी पल
CG News : रायगढ़। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाहत ने रायगढ़ में एक नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली। कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त महिला मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी और पूरा घटनाक्रम उसके कैमरे में कैद हो गया।
पुलिस के मुताबिक मृतका की हाल ही में शादी हुई थी और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी नाटकीय सीन की रील शूट कर रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने उसकी जान ले ली। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो महिला सीलिंग फैन से लटकी मिली, जिसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि फोन में रिकॉर्ड वीडियो घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में अहम सबूत साबित हो सकता है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह पूरी तरह एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी मौजूद है।
Related Posts
More News:
- 1. IND W vs PAK W : भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त, दीप्ति शर्मा ने झटके 5 विकेट
- 2. IND vs AFG : रोहित की वापसी, कोहली-हार्दिक बाहर; धर्मशाला ODI में देखें भारत की संभावित प्लेइंग XI
- 3. DURG-EAST WEST FREIGHT CORRIDOR: दुर्ग के 25 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक, ईस्ट-वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- 4. earthquake: तेज भूकंप में भरभराकर गिरी स्कूल बिल्डिंग, पांच की मौत, फिलीपींस-इंडोनेशिया में सुनामी अलर्ट, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

