Create your Account
Shivaji Maharaj Statue in Israel: इस्राइल में स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, वाणिज्य दूतावास का एलान, महाराष्ट्र सरकार से मांगा सहयोग
Shivaji Maharaj Statue in Israel: मुंबई। भारत और इस्राइल के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मुंबई स्थित इस्राइली महावाणिज्य दूतावास ने महाराष्ट्र सरकार से इस्राइल में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सहयोग और मार्गदर्शन का अनुरोध किया है।
इस्राइली महावाणिज्य दूतावास के दूत यानिव रेवाच ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजे पत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत और इस्राइल के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुंबई में कार्यकाल के दौरान मराठा इतिहास का अध्ययन करने पर उन्हें शिवाजी महाराज के नेतृत्व, सुशासन, साहस और धार्मिक सहिष्णुता से गहरी प्रेरणा मिली।
यानिव रेवाच ने कहा कि इस्राइल में शिवाजी महाराज की प्रतिमा दोनों देशों की मित्रता और साझा मूल्यों का प्रतीक बनेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि महाराष्ट्र और यहूदी समुदाय के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं, जिनके वंशज आज इस्राइल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। महावाणिज्य दूतावास ने महाराष्ट्र सरकार से ऐतिहासिक संदर्भ, डिजाइन, कलात्मक परामर्श और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उनका मानना है कि यह पहल भारत-इस्राइल संबंधों को और मजबूत करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Suspended : विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी, सिलियारी चौकी प्रभारी निलंबित
- 2. CG News : जंगलों में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आईईडी, पाइप बम और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
- 3. Sourav Ganguly Security: सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, 'Z' कैटेगरी से 'Y' में किया गया डाउनग्रेड
- 4. LPG Cylinder Blast: एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से ढहा मकान, कई लोग दबे, छह घायल मलबे से निकले, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

