Create your Account
Assam: असम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले
Assam: गुवाहाटी। असम सरकार ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने और जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य मंत्रिमंडल के 16 मंत्रियों को विभिन्न जिलों का ‘गार्जियन मंत्री’ नियुक्त किया है। इस निर्णय की घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गार्जियन मंत्री अपने-अपने जिलों में प्रशासन के साथ मिलकर विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे। उनका मानना है कि इससे जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान और परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी आएगी।
जारी सूची के अनुसार, रमेश्वर तेली को तिनसुकिया और जोरहाट, अतुल बोरा को कामरूप (मेट्रो) और धेमाजी, चरण बोरो को कोकराझार, बक्सा और चिरांग, जबकि अजंता नेओग को मोरीगांव और कामरूप जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अश्विनी राय सरकार को बोंगाईगांव और बारपेटा तथा अशोक सिंघल को दरांग और धुबरी का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा बिमल बोरा को शिवसागर और चराइदेव, बिस्वजीत दैमारी को नलबाड़ी और सोनितपुर, जयंत मल्लबरुआ को तमुलपुर और गोलपाड़ा, कौशिक राय को श्रीभूमि और हाईलाकांदी तथा केशब महंता को साउथ सलमारा-मनकाचर और नॉर्थ लखीमपुर की जिम्मेदारी मिली है।
कृष्णेंदु पॉल को दीमा हसाओ और कछार, नंदिता देवी को बजाली और उदालगुड़ी, पीयूष हजारिका को नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और वेस्ट कार्बी आंगलोंग, रनोज पेगु को बिश्वनाथ और गोलाघाट तथा सुशांत बोरगोहेन को माजुली और डिब्रूगढ़ जिलों का गार्जियन मंत्री बनाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Sunday Horoscope: रविवार के दिन इन राशियों को होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 2. Bengal Bullet Train: केंद्र ने बंगाल के लिए बनाई बड़ी योजना, दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव
- 3. Tuesday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG Weather News : जून की शुरुआत में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

