Create your Account
MP: भाजपा नेत्री की मौत, घर के बाहर झगड़े में चली गोली
MP: जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र स्थित न्यू शोभापुर में शनिवार देर रात एक दुखद घटना में भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, देर रात संगीता रजक के घर के बाहर कुछ लोगों द्वारा शोर-शराबा और पथराव किए जाने की सूचना मिली। घटना के दौरान उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले। इसी बीच संगीता रजक घर के अंदर से लाइसेंसी हथियार लेकर आईं। बताया जा रहा है कि हथियार संभालते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उनके पेट में लग गई।
गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले भी संगीता रजक के घर पर बम फेंकने और तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि घटना से पहले घर के बाहर विवाद और पथराव किस वजह से हुआ था। संगीता रजक भाजपा की सक्रिय नेता थीं और पिछले नगर निगम चुनाव में पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुकी थीं।
Related Posts
More News:
- 1. Noida Fire Incident: नोएडा की IVY काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड मौजूद
- 2. Supreme Court Justices Oath: सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, CJI ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
- 3. Election Commission: राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी, 18 जून को होगा मतदान
- 4. Rules Changed From June 1: 1 जून से बदल गए कई बड़े नियम, UPI, LPG, PAN और ATM से जुड़े बदलावों का सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

