Create your Account
MP Accident : बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन की मौके पर मौत
MP Accident : शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में तेज रफ्तार का खौफनाक रूप देखने को मिला, जहां एक बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हादसा करैरा-भितरवार मार्ग पर हाजीनगर के पास देर रात हुआ। चार लोग सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते डंपर सीधे लोगों के ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है। वहीं घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे चालक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Malviya Nagar fire incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- 2. CG Crime : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, भतीजी और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग महिला की ली जान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 3. Venezuela Acting President India Visit: प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर जोर
- 4. Raipur City News : बॉयज हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर NSUI का हल्ला बोल, नवीनीकरण की मांग कर सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

