Create your Account
UP: बरेली में अस्पताल मालिक पर नर्स से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
UP: बरेली: बरेली में एक निजी अस्पताल के मालिक पर नर्स के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में नौकरी शुरू की थी। आरोप है कि कुछ समय बाद अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा और अस्पताल में भी उसे परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर वह बरेली में नहीं रह पाएगी।
पीड़िता के अनुसार, अप्रैल में आरोपी वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में उसने कथित तौर पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। युवती का कहना है कि डर के कारण वह तत्काल शिकायत नहीं कर सकी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। हाल ही में आरोपी ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Related Posts
More News:
- 1. BJP State Presidents Meeting Today: भाजपा प्रदेश अध्यक्षों की आज अहम बैठक, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर नितिन नवीन करेंगे मंथन
- 2. Raipur City News : संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल हुए राजेंद्र शर्मा, अच्छी बारिश की प्रार्थना की
- 3. Rules Changed From June 1: 1 जून से बदल गए कई बड़े नियम, UPI, LPG, PAN और ATM से जुड़े बदलावों का सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर
- 4. Raipur City News : भारत ‘ए’ टीम में छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे बल्लेबाजी का दम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

