Create your Account
UP News : बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, दबने से मां-बेटी की मौत, मासूम जिंदगी के लिए जूझ रहा
UP News : अमेठी। जिले के जामो थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां रातों-रात एक परिवार की खुशियां मलबे में दफन हो गईं। कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मां और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
यह दर्दनाक हादसा घाटमपुर के पूरे परमेश्वरी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार रात में अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की कमजोर दीवार ढह गई और उसके नीचे परिवार के सदस्य दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने 35 वर्षीय कमलेश कुमारी और उनकी 7 वर्षीय बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Malviya Nagar fire incident: मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- 2. GST collection May 2026: जीएसटी कलेक्शन में बूम, मई में 1.94 लाख करोड़ रुपए के हुआ पार, सरकार का खजाना लबालब
- 3. CG News: बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप,जानें क्या है मामला
- 4. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, निमधा को मिली विकास की चार बड़ी सौगातें, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

