Oscar Panel: ऑस्कर पैनल में शामिल हुए विशाल भारद्वाज, भारत के इन 6 लोगों का भी नाम, 529 नए सदस्यों को मिला आमंत्रण
Oscar Panel: मुंबई: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस साल 529 नए लोगों को अपने वोटिंग पैनल में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इनमें भारत के 6 नाम भी शामिल हैं। सबसे चर्चित नाम फिल्ममेकर और संगीतकार विशाल भारद्वाज का है।
भारत से शामिल हुए ये 6 नाम
इस सूची में भारत से जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है, उनमें विशाल भारद्वाज (फिल्ममेकर व म्यूजिक कंपोजर), दीपा भाटिया (फिल्म एडिटर), ए. श्रीकर प्रसाद (एडिटर), एका लखानी (कॉस्ट्यूम डिजाइनर), दिलीप शंकर (कास्टिंग डायरेक्टर) और अवनीत कौर (एनिमेटर) शामिल हैं। इनमें से कई कलाकारों ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ए. श्रीकर प्रसाद को फिल्म ‘RRR’ के लिए पहचान मिली, जबकि दीपा भाटिया ने ‘तारे जमीन पर’ और ‘काय पो चे’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
हॉलीवुड के बड़े नाम भी शामिल
इस बार की सूची में हॉलीवुड के भी कई बड़े कलाकार शामिल हैं, जैसे जेकब एलॉर्डी, जेना ऑर्टेगा, जोश ओ’कॉनर और सिमू लियू। इसके अलावा कई डायरेक्टर और फिल्ममेकर्स को भी मौका मिला है।
अकादमी में बढ़ रही विविधता
अगर सभी नए सदस्य इसे स्वीकार करते हैं, तो अकादमी के कुल सदस्य 11,000 से अधिक हो जाएंगे। इनमें से 10,000 से ज्यादा लोग वोटिंग में हिस्सा लेंगे। अकादमी के अनुसार, इस बार 42% महिलाएं और 53% सदस्य अमेरिका के बाहर से हैं, जिससे इसकी विविधता और बढ़ी है।

