Akash Deep Marriage: शादी के बंधन में बंधे आकाश दीप, अक्षिता राज के संग लिए सात फेरे, बारात में जमकर नाचे टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें Video
Akash Deep Marriage: वाराणसी : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी। उन्होंने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कई VIP मेहमान नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।
Akash Deep Marriage: बारात में धमाल मचाते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी
आकाश दीप की बारात में टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और स्टार ऑलराउंडर शाहबाज अहमद देसी रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। उनका धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी शादी समारोह में शामिल हुए। शादी से पहले आकाश दीप के गांव बड्डी (रोहतास) में चार दिनों तक रीति-रिवाज चले।
Akash Deep Marriage: आकाश दीप का क्रिकेट करियर
29 वर्षीय आकाश दीप ने 2024 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 28 विकेट झटके हैं। एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल भी कर चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 10 विकेट हासिल किए हैं। घरेलू क्रिकेट में वे बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। आकाश दीप की शादी पर पूरा क्रिकेट जगत और फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

