Create your Account
CG Accident : लग्जरी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
CG Accident : अभनपुर। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार लग्जरी बस ने ओवरब्रिज के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान धमतरी जिले के कोड़ापार निवासी शिव कुमार बारले के रूप में हुई है। वह बाइक से सफर कर रहा था, तभी धमतरी से रायपुर की ओर जा रही एक लग्जरी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद युवक का शव और उसकी बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव एवं बाइक को बाहर निकाला।
घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : कारोबारी की हत्या कर जेवर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन आया सामने, फरार आरोपियों की तलाश जारी
- 2. CG Breaking : गृह विभाग से हटे IAS रमेश कुमार शर्मा, सहकारिता आयुक्त की मिली नई जिम्मेदारी
- 3. IMA Dehradun: आईएमए के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं भारतीय सेना का हिस्सा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी सलामी
- 4. Ind vs AFG Test Day 2: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दिलाई पहली सफलता, भारत ने 564/8 पर की थी पारी घोषित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

