Create your Account
CG News : प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम करने के दौरान ऊंचाई से गिरा मजदूर, उपचार के दौरान हुई मौत
CG News : जांजगीर-चांपा। जिले स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में काम के दौरान करीब 8 फीट ऊंचाई से गिरने से एक ठेका श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह ठेकेदार श्याम लाल साहू के अधीन प्लांट में कार्यरत था। दोपहर करीब 1 से 1ः30 बजे के बीच वह ऊंचाई पर एंगल की कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारियों ने तत्काल उसे जांजगीर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप
- 2. Pizza Hut: 23 हजार करोड़ रुपये में बिकेगा Pizza Hut, जानिए Yum Brands ने क्यों लिया ये फैसला
- 3. Batwara 1947 Teaser : बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज, विभाजन के दर्द को जीवंत करेगा सनी देओल का किरदार
- 4. UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

