Create your Account
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, राष्ट्रपति ने घोषित किया नेशनल हॉली डे
FIFA World Cup: नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में इक्वाडोर ने बड़ा उलटफेर करते हुए चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ इक्वाडोर ने नॉकआउट दौर में जगह बना ली। यह विश्व कप इतिहास में दूसरी बार है जब टीम ग्रुप चरण पार करने में सफल हुई है।
पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी
मैच की शुरुआत जर्मनी के पक्ष में रही। दूसरे मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन इक्वाडोर ने हार नहीं मानी। 9वें मिनट में निल्सन एंगुलो ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। F
77वें मिनट में मिला जीत का गोल
दूसरे हाफ के 77वें मिनट में कॉर्नर किक पर केविन रोड्रिगेज ने गेंद को आगे बढ़ाया, जिसे गोंजालो प्लाटा ने गोल में पहुंचाकर इक्वाडोर को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन इक्वाडोर के डिफेंस ने कोई मौका नहीं दिया।
राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय अवकाश का ऐलान
इस ऐतिहासिक जीत के बाद इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों और कोच की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद देश को गर्व का मौका दिया है। इस जीत के बाद पूरे इक्वाडोर में जश्न का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
- 2. Raipur City Crime : बैंक मित्र और च्वाइस सेंटर संचालकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार, मिर्ची पाउडर और चाकू के दम पर देता था वारदात को अंजाम
- 3. CG Accident: हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर, हेल्पर की मौत, तीन घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- 4. Kane Williamson Retirement : न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, लॉर्ड्स टेस्ट रहा आखिरी मैच
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

