Breaking News
:

Welcome To The Jungle Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, पहले दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle Collection

Welcome To The Jungle Collection: मुंबई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस और रवीना टंडन जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर दी है। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।


Welcome To The Jungle Collection: पहले दिन की शानदार कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रात 8:30 बजे तक लगभग 11.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। भारत नेट कलेक्शन करीब 15.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 3.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, ऑक्यूपेंसी करीब 25 प्रतिशत रही, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से आगे कमाई बढ़ने की उम्मीद है।


Welcome To The Jungle Collection: 10 फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़े

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में 2026 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने राजा शिवाजी, है जवानी तो इश्क होना है, पेद्दी (हिंदी), ओ रोमियो, चांद मेरा दिल और गवर्नर जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर लिया है।


Welcome To The Jungle Collection: अक्षय के डबल रोल की हो रही तारीफ

फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इसमें अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जहां वह पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री रवीना टंडन और दिशा पाटनी के साथ दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म की कॉमेडी टाइमिंग और मल्टीस्टारर कास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us